फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ममता बनर्जी कर रहीं तुष्टिकरण की राजनीति': भाजपा विधायक का महुआ मोइत्रा पर तंज, कहा- सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं

Mon, 12 Jan 2026 06:02 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए भाजपा विधायक भावना बोहरा ने टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा को करारा जवाब दिया है। बोहरा ने कहा कि किसी के प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन
विधायक भावना बोहरा और सांसद महुआ मोइत्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में 'द डिबेट 2026' में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने हिंदुत्व को लेकर बयान दिया है। इस पर कबीरधाम जिले के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र की भाजपा विधायक भावना बोहरा ने कहा कि, यह बहुत हैरानी की बात है कि बंगाल की प्रवक्ता को अब इस पर सर्टिफिकेट देने की जरूरत पड़ रही है, उन्हें अब इस पर बोलने की जरूरत पड़ रही है।

विज्ञापन


आगे कहा कि जिस तरह से वहां हिंदू रैलियों व हिंदू पर्व के आसपास तनावपूर्ण माहौल बनाया जाता है, जिस तरह से उन्हें धमकाया और डराया जाता है। इसके बीच, वे हमें लेक्चर दे रहे हैं कि हिंदुत्व क्या है। हिंदू धर्म और हिंदुओं को किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है।

भावना बोहरा ने आगे कहा कि यह पहली बार नहीं है। इससे पहले भी हमने देखा है कि हिंदुओं के साथ कैसा बर्ताव किया गया। हिंदू धर्म एक आदर्श है। महुआ मोइत्रा कहती है कि हिंदुत्व की राजनीति की जा रही है। मैं उनसे पूछना चाहूंगी कि वे बंगाल में किस तरह की तुष्टीकरण की राजनीति कर रहे हैं। ममता बनर्जी की सरकार वहां तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है। इसलिए, हमें उनसे सर्टिफिकेट नहीं चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें