कबीरधाम जिले के कवर्धा शहर से लगे ग्राम सेवईकछार में प्रदेश के एकमात्र फिशरीज कॉलेज में एडमिशन का शेड्यूल जारी हो गया है। इस कॉलेज में नीट परीक्षा के आधार एडमिशन दिए जाएंगे।
कबीरधाम जिले के कवर्धा शहर से लगे ग्राम सेवईकछार में प्रदेश के एकमात्र फिशरीज कॉलेज में एडमिशन का शेड्यूल जारी हो गया है। इस कॉलेज में नीट परीक्षा के आधार एडमिशन दिए जाएंगे। दाऊ श्री वासुदेव चन्द्रकार कामधेनु विवि अंतर्गत इस कॉलेज को संचालित किया जा रहा है। यहां बीएफएससी (बैचलर ऑफ फिशरीज साइंस) प्रथम वर्ष के 80 सीट पर प्रवेश के लिए 7 अक्टूबर तक विवि की वेबसाइटdsvckvdurg.ac.in या cgkvmis.cg.nic.inपर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन
पंजीकृत अभ्यर्थियों की सूची 9 अक्टूबर को जारी की जाएगी। आवेदन में त्रुटि सुधार ऑनलाइन माध्यम से 10 से 13 अक्टूबर तक किया जाएगा। दस्तावेज सत्यापन 16 अक्टूबर को स्व.श्री पुनाराम निषाद मात्स्यिकी कॉलेज में ऑफलाइन माध्यम में होगा। अंतिम मेरिट सूची का ऑनलाइन प्रकाशन 18 अक्टूबर को होगा। सीट आबंटन प्रथम चरण बाद प्रवेश शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से 19 से 23 अक्टूबर तक किया जाएगा।
प्रथम दिवस के काउंसिलिंग बाद रिक्त सीट पर प्रवेश व सीट का अन्य वर्ग में परिवर्तन 12 नवंबर को होगा। प्रवेश संबंधित अधिक जानकारी के लिए दाऊ श्री वासुदेव चन्द्रकार कामधेनु विवि के वेबसाइट का अवलोकन किया जा सकता है।