कबीरधाम जिला कोर्ट ने तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले में 25 वर्षीय आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत अक्टूबर 2023 का है।
कबीरधाम जिला कोर्ट ने तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले में 25 वर्षीय आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत अक्टूबर 2023 का है। अतिरिक्त लोक अभियोजक पीएन शिवोपासक ने बताया कि पीड़िता अपने दादा के साथ दशहरे में आयोजित एक कार्यक्रम को देखने के लिए गई थी।
विज्ञापन
पीड़िता को प्यास लगने पर उसके दादा ने एक घर के बाहर छोड़कर पानी लेने के लिए गए थे। वापस में बच्ची नहीं मिली। आसपास खोजबीन करने पर एक कमरे से बच्ची की रोने की आवाज आई। कमरे का दरवाजा खटखटाने पर आरोपी दुर्गेश पटेल बाहर निकला। बच्ची के शरीर से खून बह रहा था। पीड़िता के दादा ने अन्य लोगों व पुलिस को जानकारी दी।
आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। वहीं मेडिकल जांच में बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई। कोर्ट में करीब 6 माह चली सुनवाई बाद आरोपी दुर्गेश पटेल को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।