फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: कबीरधाम पुलिस ने पकड़ा बिना वैध दस्तावेज के तीन करोड़ का सोना, आईटी और जीएसटी विभाग को दी जानकारी

Thu, 03 Apr 2025 12:35 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

कबीरधाम जिले में पुलिस ने तीन करोड़ के सोने के आभूषण और 8.40 लाख रुपये जब्त किए हैं। पुलिस ने आईटी और जीएसटी को दी है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि कहीं यह मामला अघोषित संपत्ति, कर चोरी या हवाला लेन-देन से तो जुड़ा नहीं है। 
विज्ञापन
कवर्धा पुलिस ने पकड़ा तीन करोड़ का सोना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कवर्धा थाना पुलिस ने बुधवार देर रात तीन करोड़ के सोने के आभूषण और 8.40 लाख रुपये जब्त किए हैं। आभूषणों का कोई वैध बिल नहीं मिला है। पुलिस ने दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया। पुलिस उनसे सोने के परिवहन के संबंध में पूछताछ की।

विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति बिना दस्तावेजों के भारी मात्रा में सोना लेकर जा रहे हैं। इस पर थाना कवर्धा पुलिस ने नाकाबंदी कर एक वाहन को रोका, जिसमें उमाशंकर साहू (निवासी भगत चौक, टिकरापारा, रायपुर) और जावेद जिवानी (निवासी फव्वारा चौक, बैरन बाजार, रायपुर) सवार थे। जब पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो गाड़ी में चार किलो सोना होना बताया, जिस पर पुलिस ने दोनों को वाहन और माल मशरूका सहित थाना लाकर थाना सीसीटीवी और वीडियो कैमरा में समक्ष उनकी तलाशी ली।

तलाशी लेने पर उनके कब्जे से सोने के अलग-अलग आभूषण, जिसका कुल वजन चार किलो 700 ग्राम था। इसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग तीन करोड़ रुपये है। साथ ही 8.40 लाख रुपये नकद व एक कार भी जब्त की है। जब पुलिस ने इनसे इस सोने से संबंधित दस्तावेज मांगे तो दोनों व्यक्तियों द्वारा कोई भी वैध दस्तावेज या बिल प्रस्तुत नहीं किया गया, जिससे यह संदेह उत्पन्न हुआ कि यह अवैध रूप से ले जाया जा रहा सोना हो सकता है। 
विज्ञापन


मामले में अग्रिम कार्रवाई करते हुए धारा 106 भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इसके अलावा, पुलिस इस मामले की सूचना आयकर विभाग (आईटी) व राज्य कर (जीएसटी) को दी है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि कहीं यह मामला अघोषित संपत्ति, कर चोरी या हवाला लेन-देन से तो जुड़ा नहीं है। कबीरधाम पुलिस स्पष्ट कर देना चाहती है कि इस प्रकार की अवैध गतिविधियों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि किसी भी व्यक्ति के पास भारी मात्रा में सोना, चांदी या नकदी पाई जाती है और उसके पास वैध दस्तावेज नहीं होते तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें