फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: छत्तीसगढ़ में जून माह की शुरुआत सुहावने मौसम के साथ, अगले तीन दिनों तक आंधी-तूफान और बारिश के आसार

Tue, 02 Jun 2026 10:27 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में जून महीने का आगाज मौसम के बदले हुए मिजाज के साथ हुआ है। पिछले कुछ दिनों से जारी बारिश और तेज हवाओं के असर से प्रदेशवासियों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में जून महीने का आगाज मौसम के बदले हुए मिजाज के साथ हुआ है। पिछले कुछ दिनों से जारी बारिश और तेज हवाओं के असर से प्रदेशवासियों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तर-पश्चिम दिशा से आने वाली गर्म हवाओं पर रोक लगी है, जिसके कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में सोमवार को अधिकतम तापमान में करीब दो से चार डिग्री सेल्सियस तक कमी दर्ज की गई। मौसम में आए इस बदलाव का असर दिन और रात दोनों समय महसूस किया गया। जहां दिन में गर्मी का असर अपेक्षाकृत कम रहा, वहीं रात के समय उमस में भी कमी आई है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि मई के अंतिम सप्ताह में सक्रिय हुई बारिश और अंधड़ की गतिविधियों का असर जून के शुरुआती दिनों में भी देखने को मिलेगा, जिससे फिलहाल लोगों को भीषण गर्मी से राहत बनी रहेगी।

बीते 24 घंटों के दौरान गरियाबंद, बस्तर और सूरजपुर जिलों के कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई। विशेषज्ञों का कहना है कि अगले तीन दिनों तक मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन दोपहर बाद आंधी, गरज-चमक और हल्की बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। इसके साथ ही तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने के संकेत भी हैं।
विज्ञापन


राजधानी रायपुर में मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार शहर में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें