फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कोड़ातराई को दी बड़ी सौगात; 19.70 करोड़ के विकास कार्यों का किया शिलान्यास

Mon, 01 Jun 2026 11:43 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला ब्यूरो, रायगढ़

सार

Raigarh News: छत्तीसगढ़ के  वित्त मंत्री  ओपी चौधरी ने सोमवार  को रायगढ़ जिले के ग्राम पंचायत कोड़ातराई में विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी।
विज्ञापन
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कोड़ातराई को दी बड़ी सौगात - फोटो : Amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Raigarh News: छत्तीसगढ़ के  वित्त मंत्री  ओपी चौधरी ने सोमवार  को रायगढ़ जिले के ग्राम पंचायत कोड़ातराई में विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने 19 करोड़ 70 लाख रुपए की लागत से बनने वाले कोड़ातराई-पुसौर-सूरजगढ़ मार्ग के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इसके साथ ही महतारी सदन निर्माण कार्य का भूमिपूजन और  यात्री प्रतीक्षालय एवं सीसी रोड निर्माण कार्य का लोकार्पण भी किया।

विज्ञापन


इस दौरान वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि विकास ही सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और प्रदेश के गांवों को बेहतर अधोसंरचना से जोड़ने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोड़ातराई- पुसौर-सूरजगढ़ मार्ग के निर्माण से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा, व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तथा ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंच आसान होगी। उन्होंने कहा कि महतारी सदन महिलाओं की सामाजिक और सामुदायिक गतिविधियों के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित होगा, जबकि यात्री प्रतीक्षालय और सीसी रोड जैसी सुविधाएं आमजन के दैनिक जीवन को अधिक सुविधाजनक बनाएंगी।

वित्त मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गांव, गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के हित में लगातार कार्य कर रही है। हमारी राजनीति केवल विकास और जनसेवा की राजनीति है, जिसका उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक सुविधाओं और योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, पंचायत पदाधिकारी, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें