फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी नकली शेर, असली मैं: अजीत जोगी

Fri, 15 Nov 2013 04:37 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
छत्तीसगढ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले चरण के मतदान के बाद कांग्रेस के पक्ष में माहौल की आहट मिलते ही बीजेपी बौखला गई है।
विज्ञापन


मोदी पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी नकली शेर है असली शेर मैं हूं। जोगी ने मुंगेली क्षेत्र के पथरिया में आज एक बडी चुनावी सभा में कहा कि मोदी सफेद झूठ के जरिए बडे बडे सपने दिखा रहे है लेकिन राज्य के लोगो को वह गुमराह नही कर सकते।

राज्य के लोगो ने 10 वर्षो की लूट खसोट को सहन किया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ के असली शेर वह है और नकली शेर से भाजपा को कोई लाभ नही मिलने वाला है।

उन्होने कहा कि कांग्रेस के पास योग्य नेताओं की कोई कमी नही है। छत्तीसगढ के असली शेर तो वह है उनसे डर कर भाजपा ने गुजरात से नकली शेर बुलाया है।

मुख्यमंत्री कौन होगा इस बारे में मोदी और भाजपा को चिन्ता करने की जरूरत नही है। उन्होने लोगो से सब्जबाग दिखाने वालों को सबक सिखाने की अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस ने घोषणा पत्र में जो भी वादे किए है सरकार बनते ही उनको पूरा करने का काम शुरू हो जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें