फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, दो मई को प्लेसमेंट कैंप, इन पदों होगी बंपर भर्ती

Sun, 30 Apr 2023 06:04 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र रायपुर ने बेरोजगार युवाओं के लिए जॉब का सुनहरा मौका लाया है। शिक्षित बेरोजगार को कई विभागों में जॉब का चांस मिल सकता है। प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से युवाओं को कई विभागों में नौकरी करने का अवसर मिल सकता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र रायपुर ने बेरोजगार युवाओं के लिए जॉब का सुनहरा मौका लाया है। शिक्षित बेरोजगार को कई विभागों में जॉब का चांस मिल सकता है। प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से युवाओं को कई विभागों में नौकरी करने का अवसर मिल सकता है। शिक्षित बेरोजगार युवा 2 मई को प्लेसमेंट में भाग ले सकते हैं। 
विज्ञापन


जिला रोजगार ने स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर देने के लिए 2 मई को प्लेसमेंट कैंप लगा रही है। यह कैंप सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक  जिला रोजगार कार्यालय पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर रायपुर में रहेगा। इस प्लेसमेंट कैम्प में स्काई ऑटोमोबाइल्स, श्रेशतम वेंचर, उमादेवी बहुउद्देशीय शिक्षा संस्थान रायपुर और कॉलमी सर्विसेस रायपुर उम्मीदवारों का चयन करेंगे। 

इन पदों पर भर्ती
प्लेसमेंट कैंप में भाग लेने के लिए युवाओं को 10वीं,12वीं, स्नातक एवं स्नाकोत्तर, बीसीए, पीजीडीसीए, टैली, आईटीआई फिटर, हिंदी-अंग्रेजी शार्टहैंड, डिप्लोमा फायर एंड सेफ्टी, आईटी उत्तीर्ण आवेदकों की भर्ती रिलेशनशिप मैनेजर, डीटीपी, टैली ट्रेनर, मोबइलाईजर, कार ड्रायवर, प्रोजेक्ट इंचार्ज, डिलीवरी बॉय, गैस प्लांट फिटींग, प्लंबर, एयर कंडीशनर टक्निशियन, स्टेनोग्राफर, फायर मैन और वेब एप्लीकेशन डेव्हलपमेंट जैसे कई पदों पर भर्ती की जाएगी। सेलेक्ट उम्मीदवारों को 8 से 15 हजार सैलेरी दिया जाएगा 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें