फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुर में जॉब फेयर आज: 400 से ज्यादा पदों पर होगी सीधी भर्ती, मिलेगी शानदार सैलरी, जल्द करें अप्लाई

Mon, 03 Jul 2023 11:01 AM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

यदि आप जॉब के लिए भटक रहे हैं, तो ये खबर आपके काम की है। आपके नौकरी का सपना पूरा हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र रायपुर की ओर से 3 जुलाई को जॉब फेयर का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यदि आप जॉब के लिए भटक रहे हैं, तो ये खबर आपके काम की है। आपके नौकरी का सपना पूरा हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र रायपुर की ओर से 3 जुलाई को जॉब फेयर का आयोजन किया जा रहा है। जिला रोजगार कार्यालय पुराना पुलिस मुख्यालय में सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक जॉब फेयर का आयोजन किया गया है। इस प्लेसमेंट कैंप में छत्तीसगढ़ के स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। 

विज्ञापन


जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र के उपसंचालक ने बताया कि इस शिविर के माध्यम से एग्रोविट इंडिया प्राईवेट लिमिटेड रायपुर की ओर से एग्रीकल्चर एवं अन्य संकाय में स्नातक उत्तीर्ण आवेदकों की भर्ती की जाएगी। विभिन्न अनुभव के आधार पर कई पदों पर भर्ती की जाएगी। प्रदेश के युवाओं को जॉब में प्राथमिकता दी जाएगी। 
विज्ञापन


इन पदों पर भर्ती
एरिया सेल्स मैनेजर, मार्केटिंग डेवलपमेंट ऑफिसर, फिल्ड ऑफिसर आदि पदों पर भर्ती की जाएगी। 

कुल पद
400 से ज्यादा

सैलरी
10 हजार से 18 हजार प्रतिमाह 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें