पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, जांगला थाना क्षेत्र के बड़े तुंगाली में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर बीजापुर से डीआरजी की एक टुकड़ी रवाना की गई थी। जवान बड़े तुंगाली के जंगलों में पहुंचे ही थे कि नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी मोर्चा संभाल कर जवाबी हमला किया। दोनों तरफ से कुछ देर चली मुठभेड़ के बाद फायरिंग थमते ही जवान शाम साढ़े पांच बजे के करीब सर्च ऑपरेशन चला रहे थे।
तभी नक्सलियों द्वारा प्लांट की गई आईईडी जवानों ने बरामद की। इसे निष्क्रिय करते समय आईईडी ब्लास्ट हो गया और इसकी चपेट में आकर डीआरजी का जवान शंकर पारेट मामूली रूप से घायल हो गया। जवान को जिला अस्पताल बीजापुर लाया गया हैं। यहां उसका उपचार चल रहा हैं।