फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jashpur: जशपुर पुलिस की जाली नोटों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बिचौलिया समेत दो गिरफ्तार, एक आरोपी की तलाश जारी

Thu, 01 Aug 2024 06:04 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, जशपुर

सार

पहले गिरफ्तार किए गए आरोपी संपत कुमार टोप्पो से 75 हजार रुपये के जाली नोट और 49 हजार रुपये के असली नोट बरामद की गई थी।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस ने जाली नोटों का व्यापार करने वाले एक गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता प्राप्त की है। इस अभियान में दो आरोपी, ललित कुमार त्रिपाठी और अर्जून राम पुलिस की गिरफ्त में आ गए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पहले गिरफ्तार किए गए आरोपी संपत कुमार टोप्पो से 75 हजार रुपये के जाली नोट और 49 हजार रुपये के असली नोट बरामद की गई थी। संपत कुमार टोप्पो की गिरफ्तारी के बाद उसके सहयोगियों की तलाश की जा रही थी।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, बीते 30 जून को थाना बागबहार द्वारा ग्राम चिकनीपानी के भरारी नाला के पास घेराबंदी कर संपत कुमार टोप्पो को गिरफ्तार किया गया। संपत कुमार ने पूछताछ में ललित कुमार त्रिपाठी के माध्यम से जाली नोटों का व्यापार करने की जानकारी दी। जिसके आधार पर ललित कुमार त्रिपाठी और अर्जुन राम को दिनांक 31 जुलाई को गिरफ्तार किया गया, लेकिन उनके पास से कोई जाली नोट या संबंधित उपकरण बरामद नहीं हुए।
विज्ञापन

मामले का एक आरोपी अभी भी फरार है और पुलिस द्वारा उसकी लगातार तलाश की जा रही है। इस मामले की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी में एसडीओपी पत्थलगांव ध्रुवेश कुमार जायसवाल और अन्य पुलिस अधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने कहा कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए स्पेशल टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें