फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janjgir Champa: सड़क हादसे में मामा भांजे की मौत, ट्रेलर और बाइक में हुई जोरदार भिड़ंत, आरोपी चालक फरार

Thu, 02 May 2024 07:57 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा

सार

जांजगीर चांपा जिले में ट्रेलर और बाइक में आमने सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई जिसमें एक बाइक सवार मामा भांजे की मौत हो गई। 
विज्ञापन
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर चांपा जिले में ट्रेलर और बाइक में आमने सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई जिसमें एक बाइक सवार मामा भांजे की मौत हो गई। वहीं घटना के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। घटना मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम सोनसारी बस स्टैंड के पास की है।

विज्ञापन

 

जानकारी के मुताबिक कोहरौद निवासी शशिकांत सोनवानी और रिसदा निवासी देवानद बंजारे दोनों मामा भांजे बाइक से अकलतरा की ओर गए हुए थे। वापस पामगढ़ की ओर आ रहे थे। ग्राम सोनसरी के बस स्टैंड के पास पहुंचे ही थे की मुलमुला से अकलतरा की ओर जा रही तेज रफ्तार ट्रेलर ने सामने से जोरदार ठोकर मारी जिससे दोनों बाइक से सड़क में दूर जा गिरे वहीं ठोकर लगने से बाइक के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद दोनों को गंभीर चोट आई।  
 

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल दोनों युवकों को उपचार के लिए सीएचसी पामगढ़ अस्पताल लाया गया जहा दोनो युवकों को डाक्टर ने जांच उपरांत मृत घोषित किया है। दोनो के शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी में रखा गया है। देर शाम होने के कारण शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को शव सौप दिया जाएगा। वही ट्रेलर चालक वाहन छोड़ कर मौके पर से फरार है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है वाहन को जब्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें