फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता युवक की मिली खोपड़ी: बाकी शरीर का कंकाल गायब, 23 दिन पहले लकड़ी काटने की बात कहकर निकला था घर से

Thu, 15 Jun 2023 01:30 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा

सार

पुलिस ने बताया कि नर कंकाल के हिस्से को डीएनए जांच के लिए बिलासपुर स्थित सिम्स भेजा गया है। उसके शरीर के बाकी हिस्सों की तलाश की जा रही है। अभी तक कपड़े और दस्तावेज से उसके लापता संतु होने का पता चलता है, लेकिन डीएनए रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण और स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। 
विज्ञापन
नर कंकाल के पास ही कपड़े पड़े मिले हैं। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में एक नर कंकाल मिला है। इसकी सिर्फ खोपड़ी बरामद हुई है, जबकि शरीर का अन्य हिस्सा गायब है। खोपड़ी के पास मिले पहचान पत्र से उसकी शिनाख्त की गई। बताया जा रहा है कि युवक 23 दिन पहले लकड़ी काटने के लिए घर से निकला था, इसके बाद नहीं लौटा। फिलहाल सूचना मिलने पर पुलिस ने खोपड़ी को डीएनए टेस्ट के लिए बिलासपुर भिजवा दिया है। वहीं कंकाल के अन्य हिस्से की तलाश की जा रही है। मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


खेत में काम करने गए लोगों ने देखा नरकंकाल
जानकारी के मुताबिक, रोगदा गांव में खेत में की ओर काम करने के लिए गए लोगों ने गुरुवार को वहां एक नर कंकाल पड़ा देखा। उसका सिर्फ सिर था, बाकी का हिस्सा वहां नहीं था। इस पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को खोपड़ी के पास ही कुछ दस्तावेज, एटीएम कार्ड और फोटो मिली। उसके आधार पर नर कंकाल की पहचान गांव के ही रहने वाले संतु मरावी के रूप में परिजनों ने की है। संतू 23 मई की सुबह लकड़ी काटने की बात कहकर घर से निकला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन


डीएनए टेस्ट के बाद होगी स्थिति स्पष्ट
परिजनों ने बताया कि, संतु के शाम तक घर नहीं लौटने पर उसे काफी तलाश किया। आसपास के गांवों में भी पता लगाया, लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। इस पर 26 मई को थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस की सूचना पर परिजनों ने नर कंकाल के पास मिले दस्तावेज, कपड़ों और कुल्हाड़ी से शव की पहचान की है। हालांकि संतु मरावी की मौत कैसे हुई, इस संबंध में अभी कोई जवाब नहीं है। पुलिस को सिर्फ सिर और जबड़ा मिला है, ऐसे में बाकी हिस्सा तलाश करना भी चुनौती है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें