फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांजगीर-चांपा: रायपुर में 27 लाख की चोरी की वारदात को दिया अंजाम, पुलिस ने आरोपी को सक्ती से किया गिरफ्तार

Thu, 29 May 2025 11:40 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा

सार

जांजगीर-चांपा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रायपुर की एक कपड़ा दुकान से 27 लाख रुपये की चोरी कर फरार हुए आरोपी को बिर्रा पुलिस ने चंद घंटों में सक्ती जिले के मल्दा गांव से धर दबोचा है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर-चांपा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रायपुर की एक कपड़ा दुकान से 27 लाख रुपये की चोरी कर फरार हुए आरोपी को बिर्रा पुलिस ने चंद घंटों में सक्ती जिले के मल्दा गांव से धर दबोचा है। आरोपी विजय कश्यप के रूप में हुई है, जो रायपुर के माना क्षेत्र के गुरमुख आहूजा की कपड़े की दुकान में पहले ड्राइवर के रूप में कार्यरत था।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि 28 मई की रात चोरी के आरोपी की सूचना मिलते ही जिले के सभी थानों को अलर्ट किया गया और टीम गठित की गई। विजय कश्यप कपड़े की दुकान में पहले ड्राइवर के रूप में कार्यरत था। दुकान में रखी नगदी की जानकारी होने के कारण उसने बड़ी चोरी को अंजाम दिया और अपने गांव मल्दा भाग गया।

थाना बिर्रा की टीम ने आरोपी के निवास स्थान पर दबिश दी और मौके से नगदी 500, 200 और 100 रुपये के नोटों के बंडल कुल 27 लाख रुपये  के साथ उसे पकड़ लिया। चूंकि आरोपी सक्ती जिले के हसौद थाना क्षेत्र का है, इसलिए बिर्रा पुलिस ने उसे नियमानुसार हसौद पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इसके बाद हसौद पुलिस ने आरोपी को रायपुर पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें