जांजगीर चांपा लोकसभा में शत प्रतिशत मतदान को लेकर जिला प्रशासन ने घर आ जा संगी कार्यक्रम के तहत जिले से पलायन हुए 9 हजार 256 मजदूरों की घर वापसी हुई है।
जांजगीर चांपा लोकसभा में शत प्रतिशत मतदान को लेकर जिला प्रशासन ने घर आ जा संगी कार्यक्रम के तहत जिले से पलायन हुए 9 हजार 256 मजदूरों की घर वापसी हुई है। जिला प्रशासन के द्वारा तिलक लाकर स्वागत किया है। फोन के माध्यम से पलायन किए गए 24 हजार से अधिक मजदूरों से बातचीत की गई जिसका सफल प्रतिसाद मिला है।
विज्ञापन
जिला पंचायत सीईओ ने बताया की जिला कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशन में 7 मई को होने वाला लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान हो इसे लेकर मुहिम चलाई गई जिसमे जिले के अलग अलग विकासखड़ा से पलायन किए गए लगभग 24 हजार मजदूरो को ग्राम पंचायत के सचिव के द्वारा फोन के माध्यम से बात कर लोकसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए अपनी सहभागिता निभाने की बात कही। जिससे लेकर आज जिले में कुल। 9 हजार 256 मजदूर केवल मतदान करने को लेकर अपने घर वापस आए है। जिनका तिलक और श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।
जांजगीर चांपा लोकसभा के पामगढ़ विधानसभा से 3542, अकलतरा विधानसभा से 2304, जांजगीर विधानसभा से 1966, सक्ति विधानसभा (आंशिक) से 842, जैजैपुर विधानसभा (आंशिक) से 602 पलायन मजदूर अपने घर आ चुके है।