फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से जीजा-साले की मौत: खेत में पानी देने के लिए लगाए तार की चपेट में आए; भांजी की शादी में आया था युवक

Fri, 02 Jun 2023 04:39 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा

सार

काफी देर होने के बाद भी जब दोनों घर नहीं लौटे तो शाम करीब 6 बजे भरत धीवर का बेटा रवि धीवर देखने के लिए पहुंचा। वहां पर दोनों खेत में पड़े थे। इसके बाद उसने परिजनों को बताया। जब तक वे पहुंचे दोनों की मौत हो चुकी थी। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में गुरुवार शाम करंट लगने से जीजा-साले की मौत हो गई। दोनों खेत में पानी देने के लिए लगाए गए अस्थाई कनेक्शन की चपेट में आ गए। साला अपनी भांजी की शादी में शामिल होने के लिए आया था। परिवार में एक साथ पति और भाई की मौत से मातम पसरा हुआ है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पंचनामा कार्रवाई के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। मामला बम्हनीडीह थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कपिस्दा गांव निवासी भरत धीवर (52) और जैजैपुर निवासी पीतांबर धीवर (45) दोनों आपस में जीजा-साले थे व खेती करते थे। बताया जा रहा है कि गुरुवार को दोनों खेत से मूंगफली निकालने के लिए गए थे। इस दौरान खेत गीला करने के लिए सोन नदी से मोटर के जरिए अस्थाई बिजली कनेक्शन लेकर पानी पहुंचाया जा रहा था। इससे खेत में भी करंट फैल गया। दोनों जैसे ही खेत में उतरे, करंट की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन


काफी देर होने के बाद भी जब दोनों घर नहीं लौटे तो शाम करीब 6 बजे भरत धीवर का बेटा रवि धीवर देखने के लिए पहुंचा। वहां पर दोनों खेत में पड़े थे। इसके बाद उसने परिजनों को बताया। जब तक वे पहुंचे दोनों की मौत हो चुकी थी। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। परिजनों ने बताया कि पांच जून को भरत धीवर की बेटी की शादी होनी थी। घर में शादी का माहौल था। धीरे-धीरे सब रिश्तेदार घर आ रहे थे। इसी बीच हादसा हो गया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें