फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janjgir Champa: शराब के नशे में पानी में डूबने से शख्स की मौत, नशे का आदी था छोटे लाल

Sat, 24 Feb 2024 05:09 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा

सार

जांच अधिकारी प्रधान आरक्षक अजय कंवर ने बताया की शव का पोस्टमार्टम कराया गया है जिसमे शार्ट पीएम रिपोर्ट में नशे में पानी में डूबने से मौत होना बताया गया है। किसी प्रकार की संदेह की बात नहीं है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर चांपा जिले के ग्राम झूलन में पिलारी नहर में एक व्यक्ति का शव मिला है। जिसकी पहचान छोटे लाल दिव्य उम्र 40 साल के रूप में पहचान की गई है। मृतक छोटे लाल दिव्य शराब पीने का आदि था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना पामगढ़ थाना क्षेत्र की है।

विज्ञापन

 

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम झूलन के पिलारी नहर में छोटे लाल दिव्य का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकाला गया। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घटना वाली जगह नहर के किनारे को निरीक्षण करने पर गुड़ाखू के डब्बे, जग मिला है साथ ही पिलारी नहर के किनारे पैर फिसलने के निशान भी मिले हैं। वहीं मृतक छोटे लाल के बड़े भाई ने बताया की, छोटे लाल शराब पीने का आदि था। पिलारी नहर के किनारे छोटा सा घर बनकर अकेले रहता था। 

 

जांच अधिकारी प्रधान आरक्षक अजय कंवर ने बताया की शव का पोस्टमार्टम कराया गया है जिसमे शार्ट पीएम रिपोर्ट में नशे में पानी में डूबने से मौत होना बताया गया है। किसी प्रकार की संदेह की बात नहीं है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें