फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janjgir Champa: लकवा की दवा लेने जा रहे बाइक सवारों को हाईवा ने मारी टक्कर, एक युवक की मौत, दो की हालत नाजुक

Thu, 18 May 2023 09:46 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा

सार

पीताम्बर केवट उम्र 25 साल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं संदीप श्रीवास और सुनील यादव गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिनका उपचार जिला अस्पताल में किया गया है।
विज्ञापन
हाईवा वाहन अनियंत्रित होकर पलटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर चांपा जिले के जिला जेल खोखरा के पीछे NH 49 में एक तेज रफ्तार हाईवा वाहन ने बाइक को पीछे से ठोकर मार दी। बाइक में 3 लोग सवार थे जिसमे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं 2 लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार जारी है। वहीं हाईवा वाहन भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा पलटी ड्राइवर मौके से फरार है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पीताम्बर केवट, संदीप श्रीवास और सुनील यादव बाइक से अपने गांव कर्रा जिला बिलासपुर से लकवा की दवा लेने के लिए सक्ति जिले के मालखरौदा जा रहे थे। जांजगीर जिले के जिला जेल खोखरा Nh49 रोड के पास पहुंचे थे की पीछे से आ रही हाइवा वाहन चालक ने तेज रफ्तार से वाहन चलते हुए पीछे से ठोकर मार दी जिससे बाइक में सवार तीनो उछल कर सड़क किनारे जा गिरे। जिसमे पीताम्बर केवट उम्र 25 साल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं संदीप श्रीवास और सुनील यादव गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिनका उपचार जिला अस्पताल में किया गया है। जहां संदीप श्रीवास की हालत गंभीर होने पर बिलासपुर रेफर किया गया है। वहीं ठोकर मारने के बाद हाईवा वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा पलटी। घटना के बाद हाइवा चालक मौके से फरार हो गया जिसकी खोजबीन पुलिस कर रही है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें