फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janjgir-Champa: जिला अस्पताल के रिकॉर्ड रूम में आगजनी की जांच तेज, सिविल सर्जन पर अनियमितता के आरोप

Wed, 14 May 2025 07:12 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा

सार

जांजगीर-चांपा जिला अस्पताल में रिकॉर्ड रूम में लगी आग का मामला अब संदेह के घेरे में आ गया है। एक ओर जहां सिविल सर्जन पर भर्ती और खरीदी में अनियमितता के आरोप लगे हैं, वहीं अब आगजनी की घटना ने पूरे मामले को और गहरा बना दिया है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल के रिकॉर्ड रूम में आगजनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर-चांपा जिला अस्पताल में रिकॉर्ड रूम में लगी आग का मामला अब संदेह के घेरे में आ गया है। एक ओर जहां सिविल सर्जन पर भर्ती और खरीदी में अनियमितता के आरोप लगे हैं, वहीं अब आगजनी की घटना ने पूरे मामले को और गहरा बना दिया है। 11 मई की रात जिला अस्पताल के सिविल सर्जन कार्यालय परिसर स्थित रिकॉर्ड रूम में आग लग गई थी। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है और जांच तेज़ कर दी गई है।कोतवाली पुलिस ने आग लगने के कारणों की जांच के लिए बिलासपुर संभाग के विद्युत अधीक्षक रामजीत सिंह को पत्र लिखा था। आज विद्युत अधीक्षक रामजीत सिंह जिला अस्पताल पहुंचे और इलेक्ट्रिकल वायरिंग और कनेक्शन की जांच की।

विज्ञापन


इस बीच सिविल सर्जन डॉ. दीपक जायसवाल और नर्सिंग स्टाफ के बीच विवाद को लेकर शासन ने डॉ. जायसवाल सहित तीन डॉक्टरों का ट्रांसफर कर दिया था। ट्रांसफर के बाद भी डॉ. जायसवाल ने जीवन दीप समिति में 6 कर्मचारियों की भर्ती और अस्पताल में निर्माण कार्य व खरीदी कराई। इन सभी कार्यों को लेकर विधायक ब्यास कश्यप ने अनियमितता की शिकायत की थी। शिकायत के कुछ दिन बाद ही रिकॉर्ड रूम में आग लगना संदेह के घेरे में आ गया है। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में अस्पताल कर्मचारियों से पूछताछ शुरू कर दी है और इलेक्ट्रिकल साइड की रिपोर्ट आने के बाद इस बात का खुलासा हो सकेगा कि आग स्वतः लगी थी या लगाई गई थी।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें