फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांजगीर चांपा: नीम के पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, आत्महत्या की जताई जा रही आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 31 Dec 2024 06:37 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा

सार

युवक ने आत्महत्या किन कारणों से की है अभी अज्ञात है। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर चांपा जिले में एक युवक का नीम के पेड़ से फंदे पर लटका हुआ शव मिला है। किन वजहों से युवक ने आत्महत्या की है अभी वह पता नहीं चल पाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र के भडेसर गांव का है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मृतक युवक संजय साहू (34 वर्ष) गांव में ही ठेला लगाने का काम करता है। मंगलवार की सुबह करीबन 9 बजे उसका शव समेलाल साहू के घर की बड़ी में नीम के पेड़ पर लटका हुआ देखा गया। इसकी सूचना पामगढ़ थाने में दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को पेड़ से नीचे उतरवाया और पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

युवक ने आत्महत्या किन कारणों से की है अभी अज्ञात है। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है। युवक ने फांसी क्यों लगाई है यह अभी जांच का विषय है। जांच पड़ताल के बाद खुलासा हो पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें