फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janjgir Champa: हसदेव नहर में मिला बच्चे का शव, दोस्त की जान बचाने के दौरान पानी में डूबने से हुई मौत

Sat, 02 Mar 2024 01:40 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा

सार

समीर की डूबने की जानकारी उसके अन्य दोस्तो ने परिजनों को दी तब तक देर हो चुकी थी। वही परिजन मौके पर पहुंचे मगर समीर का कोई पता नहीं चल पाया। परिजनों ने  पंतोरा चौकी में सूचना दी गई थी
विज्ञापन
नहर में डूबने से बच्चे की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर चांपा जिले के आईबी रेस्ट हाउस के पास हसदेव नहर में बने पुल के नीचे खंभे में फंसा हुआ बच्चे का शव मिला है। मृतक बच्चे की पहचान समीर सारथी उम्र 10 साल  पंतोर गांव के रूप में की गई है। जोकि नहर में नहाने के दौरान पानी में डूब रहे,अपने दोस्त की जान बचाने के लिए नहर में कूद गया था। जिससे उसकी पानी में डूबने से मौत हुई है। समीर सारथी के शव को पुलिस ने नहर से बरामद किया है। मृतक बच्चे के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की सुबह लगभग 10.30 बजे समीर सारथी अपने दोस्तो के साथ पंतोरा गांव से होकर गुजरने वाली हसदेव नहर में नहाने को गया हुआ था। इस बीच उसका दोस्त जोकि नहर के तेज बहाव में बहते हुए पानी में डूबने लगा जिसे देख समीर सारथी उसे बचाने के लिए नहर में कूद गया। किसी तरह से उसका दोस्त नहर से बाहर निकल गया मगर, समीर सारथी नहर के तेज बहाव से बाहर नहीं निकल सका और पानी के अंदर डूब गया। 


समीर की डूबने की जानकारी उसके अन्य दोस्तो ने परिजनों को दी तब तक देर हो चुकी थी। वही परिजन मौके पर पहुंचे मगर समीर का कोई पता नहीं चल पाया। परिजनों ने  पंतोरा चौकी में सूचना दी गई थी। बच्चे के रेस्कू के लिए  जांजगीर से नगर सैनिक गोताखीरो की टीम को बुलाया गया था और घटना स्थान नहर के आस पास पता तलाश की जा रही थी,मगर कुछ पता नहीं चला। वह नहर के तेज बहाव में बह गया था। आज शनिवार को सुबह करीबन 11 बजे नहर में नहा रहे लोगों ने देखा की एक बच्चा जोकि मृत अवस्था में नहर के ऊपर बने पुल के खंभे में फसा हुआ है। जिसके बाद सिटी कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई, मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोर नगर सैनिक की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला गया। बच्चे का शव मिलने की सूचना पंतोरा पुलिस और परिजनों  को दी गई है। शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल जांजगीर में भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें