फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janjgir Champa: नाले में मिला दो युवकों का शव, करंट की चपेट में आने से मौत, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस

Sun, 03 Sep 2023 02:24 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा

सार

टीआई तुल सिंह ने बताया की दोनों की लाश में किसी प्रकार की चोट के निशान नहीं मिले है। दोनो युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए नवागढ़ सीएचसी अस्पताल भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही वजह का पता चल पाएगा। 
 
विज्ञापन
नाले में मिला दो युवकों का शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर चांपा जिले के ग्राम कटौद में कोकड़ी नाले में दो दोस्त देव यादव उम्र 23 साल और रवि केवट उम्र 22 साल का शव मिला है। दोनों की करंट लगने से मौत होने की बात सामने आ रही है। शव के पास से लोहे का राड़ भी मिला है। और खंभे से तार भी खींची हुई मिली है। मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र का है पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक कटौद गांव के पास कोकड़ी नाला पर दो दोस्त देव यादव और रवि केवट की शव मिलने से गांव में हड़कंप मच गया है। गांव के लोग नाले के पास निस्तारी के लिए गए हुए थे तब यह जानकारी मिली है। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पुलिस पहुंची और दोनो युवकों की लाश को नाला से बाहर निकाला गया है। 

 

टीआई तुल सिंह ने बताया की दोनों की लाश में किसी प्रकार की चोट के निशान नहीं मिले है। दोनो युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए नवागढ़ सीएचसी अस्पताल भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही वजह का पता चल पाएगा। 


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें