फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्शन मोड में चांपा पुलिस: धारदार हथियार लहराकर डर फैलाने वाले दो गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत हुई कार्रवाई

Thu, 21 Aug 2025 06:38 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा

सार

पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। साथ ही पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर-चांपा जिले में त्योहारों से पहले पुलिस एक्शन मोड में है। चांपा पुलिस ने धारदार हथियार लहराकर लोगों को भयभीत करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडे के निर्देश पर जिलेभर में असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ युवक धारदार हथियार लेकर लोगों में डर का माहौल बना रहे हैं।

सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बेलदारपारा और तालाबपारा तिलक नगर क्षेत्र से दो युवकों को गिरफ्तार किया। जिसमें शंकर दास महंत उर्फ बिल्ला, उम्र 26 वर्ष, निवासी शंकर नगर चांपा, रोहन चौहान, उम्र 19 वर्ष, निवासी तिलक नगर तालाब पारा चांपा शामिल हैं। दोनों आरोपियों से धारदार हथियार बरामद कर धारा 25 और 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है और पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें