फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Election 2023: जांजगीर चांपा की तीनों विधानसभा सीटों के लिए 300 गाड़ी अधिग्रहीत, सभी में लगाए जीपीएस

Tue, 14 Nov 2023 04:13 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा

सार

जांजगीर चांपा जिले के जांजगीर, अकलतरा, पामगढ़ में 17 नवंबर को मतदान होना है जिसे लेकर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशन में 300 वाहन अधिग्रहीत किए गए हैं। सभी वाहनों में जीपीएस सिस्टम लगाया गया है। इन सभी वाहनों के लिए कंट्रोल रूम भी बनाए गए हैं।
विज्ञापन
जांजगीर चांपा की तीनों विधानसभा सीटों के लिए 300 गाड़ी अधिग्रहीत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर चांपा जिले के जांजगीर, अकलतरा, पामगढ़ में 17 नवंबर को मतदान होना है जिसे लेकर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशन में 300 वाहन अधिग्रहीत किए गए हैं। सभी वाहनों में जीपीएस सिस्टम लगाया गया है। इन सभी वाहनों के लिए कंट्रोल रूम भी बनाए गए हैं।

विज्ञापन

चुनाव के लिए 300 वाहन किए गए अधिग्रहित
जिला परिवहन अधिकारी यशवंत यादव ने बताया की तीनों विधानसभा सीटों के लिए कुल 300 वाहन अधिग्रहीत किए गए हैं जिसमें 180 बस,120 बोलेरो और छोटी गाड़ी शामिल हैं। सभी वाहनों में जीपीएस सिस्टम लगाए जा रहे हैं।


सभी जीपीएस लगे वाहनों के लिए बनाया गया है कंट्रोल रूम

इस बार के चुनाव में भारत निर्वाचन के निर्देश पर जीपीएस सिस्टम लगे वाहनों में मतदान दलों के द्वारा परिवहन किया जाएगा। जिसके लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है जहां से सभी वाहनों की निगरानी रखी जायेगी। अगर कोई वाहन अपने निश्चित गंतव्य से भटक जाए या कही एक जगह में बहुत देर तक खड़ा रहे तो कंट्रोल रूम तक जानकारी पहुंचेगी। सामान ले जाने और वापस लाने तक निगरानी रखी जायेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें