फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janjgir Champa: बीआर अंबेडकर की मनाई गई जयंती, नेता प्रतिपक्ष ने किया नमन, BJP के घोषणा पत्र को बताया शून्य

Sun, 14 Apr 2024 05:07 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा

सार

नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत आज रविवार को जिला मुख्यालय में बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की 133वीं जयंती पर कार्यक्रम में शामिल हुए। कचहरी चौक के पास स्थित बाबा साहेब की मूर्ति पर माल्यार्पण कर नमन किया।
विज्ञापन
अंबेडकर जयंती पर नेता प्रतिपक्ष ने किया नमन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर चांपा के जिला मुख्यालय के कचहरी चौक के पास स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 133वीं जयंती मनाई गई। जहां नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने मूर्ति पर माल्यार्पण कर नमन किया। नेता प्रतिपक्ष ने संविधान बचाने की बात कही और कांग्रेस की न्याय पत्र की तुलना में भाजपा के द्वारा जारी किए गए घोषणा पत्र को शून्य बताया है।

विज्ञापन

 

नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत आज रविवार को जिला मुख्यालय में बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की 133वीं जयंती पर कार्यक्रम में शामिल हुए। कचहरी चौक के पास स्थित बाबा साहेब की मूर्ति पर माल्यार्पण कर नमन किया। नेता प्रतिपक्ष महंत ने बाबा साहेब को याद करते हुए उनके द्वारा दिए गए संविधान के पथ पर चलने की बात कही, बाबा साहेब ने भारत देश के हर वर्ग के लोगों को इस संविधान से आजादी दी है। जिसे बचा कर रखने का आज संकल्प लेने को कहा। उन्होंने संविधान को और लोक तंत्र को बचाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से लोकतंत्र में संविधानिक संस्थाओं को बर्बाद करने का काम किया जा रहा है खतरा आपको और मेरे को भी है। देश के एससी एसटी ओबीसी और जितने भी जन सामान्य लोग है जिनको बोलने की आजादी है, अपना अपना धर्म निभाने की आजादी है, अपनी जीवन की शैली को लेकर आज उन सभी पर खतरा बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीजेपी के घोषणा पत्र को बताया शून्य 

नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने कांग्रेस के न्याय पत्र और बीजेपी के द्वारा जारी किए गए घोषणा पत्र की तुलना करते हुए बीजेपी के घोषणा पत्र को शून्य बताया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के घोषणा पत्र में देश के किसानों के लिए कुछ नहीं दिख रहा है। युवाओं के लिए कोई रास्ता नहीं है उनको आने वाले समय में नौकरी नहीं मिलेगी। हमारी बहनों के लिए हमने जो 50 प्रतिशत का आरक्षण दिया है उसके लिए घोषणा पत्र में कोई रास्ता नहीं है। गरीब परिवार के शादीशुदा महिलाओं को एक लाख रुपये देने का वादा किया है। मगर बीजेपी के घोषणा पत्र में उसके बारे में कुछ नहीं है। कांग्रेस की जो न्याय पत्र है जिसमें हम भारत में हो रहे अन्याय को देखते हुए  न्याय पत्र जारी किया है। उसके तुलना में बीजेपी का जो घोषणा पत्र है वह शून्य है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें