जांजगीर चांपा जिले में नव विवाहित युवक प्रकाश कश्यप 28 वर्ष ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। आत्महत्या का कारण फिलहाल अज्ञात है, कोई सुसाइट नोट नहीं मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। घटना नैला चौकी उप थाना क्षेत्र की है।

विज्ञापन
नैला चौकी उप थाना प्रभारी राकेश सूर्यवंशी ने बताया कि परिजनों से पूछताछ करने पर पता चला है कि युवक प्रकाश कश्यप की चार माह पहले ही शादी हुई थी। तीन दिन पहले पत्नी से मिलने रायगढ़ गया हुआ था। जहां तीन दिन रुकने के बाद 18 जुलाई को अपने घर पहुंचा था। रात में खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। आज शुक्रवार की सुबह जब घर के लोगों ने देखा कि फंखे में फांसी के फंदे से प्रकाश कश्यप लटका हुआ था।
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और शव को फंखे से नीचे उतरा गया । कमरे की तलाशी ली गई मगर कोई संदेह जैसी बात सामने नहीं आई और न ही सुसाइट नोट मिला है। युवक प्रकाश ने किस कारण से आत्महत्य की है पता नहीं चल पाया है। जिसकी जांच की जा रही है। वही शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव को सौंप दिया जाएगा।