वर्ष 2014 में छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की हत्या कर दी थी। इस मामले में भाभी ने गवाही दी थी, जिसके बाद आरोपी को नौ साल तक जेल में रहना पड़ा था। जेल से रिहा होते ही आरोपी अपने भाभी के घर पहुंचा और भाभी के साथ ही उसके वर्तमान पति पर जानलेवा हमला किया। घटना के रिपोर्ट बोधघाट थाने में दर्ज होते ही पुलिस ने आरोपी को दो घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग ने बताया कि थाना बोधघाट में किस्मत अली ने आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वर्ष 2014 में आरोपी राज नाग ने अपने बड़े भाई राजू नाग की हत्या कर दी थी। मृतक की पत्नी की गवाही देने से आरोपी छोटे भाई को नौ वर्ष की सजा हुई थी, जिसमें सजा पूर्ण होने से वर्ष 2023 में रिहा हुआ। आरोपी के जेल जाने के बाद मृतक की पत्नी ने अपने पड़ोस में रहने वाले किस्मत अली से शादी कर ली। जेल से छूटने के बाद आरोपी द्वारा प्रार्थी की पत्नी के द्वारा गवाही देने से जेल जाने की बात से गुस्से में आकर आरोपी राज नाग प्रार्थी के घर जाकर प्रार्थी की पत्नी के द्वारा गवाही देने की बात को लेकर धारदार हथियार चाकू को निकलकर कमलावती के सीने के ऊपर जानलेवा हमला किया, जिससे कमलावती गंभीर रूप से घायल हो गईं।
घटना के रिपोर्ट पर थाना प्रभारी बोधघाट लीलाधर राठौर के द्वारा टीम गठित कर आरोपी राज नाग को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बताया कि भाभी ने गवाही दी थी, जिसके चलते उसे जेल हो गई थी। इसी बात के चलते आरोपी ने पीड़िता भाभी तथा साथ रह रहे पति पर धारदार चाकू से जान से मरने के नियत से वार किया। पुलिस ने चाकू भी बरामद की है।