फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur Suicide: युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर दी जान, इस वजह से परेशान रहता था अर्जुन

Mon, 15 Jul 2024 01:59 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जगदलपुर के फरसगांव थाना इलाके के ग्राम मोहलई में रहने वाले युवक ने बीती रात घर से 100 मीटर दूर एक आम पेड़ पर फांसी लागकर आत्महत्या कर ली। परिजनों को घटना की जानकारी सुबह हुई। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए फरसगांव थाना प्रभारी नरेश साहू ने बताया कि सोमवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि मोहलई में रहने वाले 28 वर्षीय अर्जुन चक्रधारी ने बीती रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 

पुलिस को परिजनों ने बताया कि मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था, इसके अलावा बचपन से उसके दोनों आंख में दिक्कत होने के कारण वह परेशान था। इसके अलावा शराब का आदि भी था, जिसके लिए पंचायत से लेकर परिजनों ने काफी समझाया, लेकिन किसी की भी बात का असर नहीं हुआ।
विज्ञापन


रविवार की रात को अपने परिवार के लोगों के साथ खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने के लिए चला गया। सुबह परिजनों ने जब वह कमरे में नहीं मिला तो खोजबीन की, जहां उसे पेड़ से लटका देख होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें