बस्तर पुलिस के द्वारा कुम्हारपारा में रहने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से पुलिस ने भारी मात्रा में नशीली दवाओं को जब्त किया है, पुलिस ने महिला के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया है।

विज्ञापन
मामले के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि जगदलपुर शहर में एक महिला द्वारा अवैध रूप से नशीली दवाई कैप्सूल बेचने के नियत से अपने पास रखी हुई थी। सूचना पर थाना प्रभारी बोधघाट के टीम ने माड़िया चौक कुम्हारपारा सुलभ के पास सेविका नेताम पति वासु नेताम के कब्जे से अवैध नशीली दवा जब्त कर आरोपिया के खिलाफ थाना बोधघाट में अपराध दर्ज किया गया है। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया है।