महिला शराब की काफी आदि थी, इसी बात को लेकर अक्सर पति पत्नी के बीच विवाद होता रहता था। महिला पहले भी पुल से छलांग लगा चुकी है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं और मामले की जांच में जुटी है।
जगदलपुर शहर के धरमपुरा में रहकर कुली मजदूरी करने वाली महिला ने आत्महत्या करने से पहले अपने परिजनों को फोन के माध्यम से सूचना दिया कि वह खुदखुशी करने जा रही है, लेकिन परिजनों ने उसके बातों को गंभीरता से ना लेते हुए बात को टाल दिया। वहीं महिला कुड़कानार घाटपदमुर पुल से कूद गई, महिला को पानी में कूदते देख नदी में नहा रहा युवक फरार हो गया, जिसके बाद पानी में डूबने से महिला की मौत हो गई। गांव वालों की सूचना पर शव को पानी से निकाल पोस्टमार्टम के के लिए मेकाज भिजवाया गया।
विज्ञापन
मामले के बारे में जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि मृतका हेमवती कश्यप पति लच्छू 38 वर्ष निवासी बेलर पति के साथ विगत कई वर्षों से धरमपुरा में रहकर कुली मजदूरी का काम कर रही थी। मंगलवार की सुबह हेमबती ने अपने भाई से लेकर परिवार के अन्य लोगों को फोन में सूचना दिया कि वह आत्महत्या करने के लिए जा रही है, लेकिन परिवार के लोगों ने उसकी बातों को सीरियस नहीं लिया।