फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: तेंदुआ दिखने से दहशत में ग्रामीण, कई मवेशियों को कर चुका है घायल, पहाड़ में जाने पर लगाई गई पाबंदी

Sun, 27 Aug 2023 03:41 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर (बस्तर)

सार

वन विभाग की टीम के द्वारा इस इलाके में ग्रामीणों के द्वारा मुनादी, बैनर - पोस्टर और अन्य माध्यमों के द्वारा ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
तेंदुआ दिखने से दहशत में ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्तर जिले के लोहंडीगुड़ा ब्लॉक के चित्रकोट, बांझीडोंगरी (साडरा), लामड़ागुड़ा सहित आसपास गांवों में बीते कुछ दिनों से एक तेंदुआ देखे जाने की सूचना गांव वालों के द्वारा वन विभाग को दिया जा रहा है इसके साथ ही तेंदुए ने बीते तीन माह में आसपास गांव के लगभग आठ मवेशियों को घायल भी कर चुका है। इस घटना के बाद से लोहंडीगुड़ा ब्लॉक के चित्रकोट सहित आसपास स्थित गांव के ग्रामीण दहशत में है, वन विभाग ने इस पर बांझी डोंगरी (साडरा) में एक तेंदुआ की मौजूदगी की पुष्टि भी की है। विभाग की ओर से क्षेत्र में किसी भी तरह की जनहानि को रोकने के लिए ग्रामीणों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। 

विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए चित्रकोट परिक्षेत्र के रेंजर प्रकाश ठाकुर ने बताया कि पिछले दो से तीन महीनों से एक तेंदुआ चित्रकोट के इलाके में घूमता हुआ दिखाई दे रहा है। इस दौरान तेंदुए ने जंगलों में घूमने वाले सात से आठ मवेशियों को अपना शिकार भी बनाने की कोशिश की। लेकिन वो सफल नहीं हो पाया है। गांव में तेंदुए की मौजूद होने की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की एक टीम लगातार तेंदुए पर नजर रख रही है, इसके साथ ही वन विभाग की टीम के द्वारा इस इलाके में ग्रामीणों के द्वारा मुनादी, बैनर - पोस्टर और अन्य माध्यमों के द्वारा ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों से शाम  चार बजे से सुबह आठ बजे तक पहाड़ी इलाके में नही जाने और अपने मवेशियों को सुरक्षित जगहों में बांधने की अपील की है। इसके साथ ही विभाग ने छोटे बच्चों पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें