जगदलपुर के मेडिकल कॉलेज डिमरापाल के चौथे मंजिल की एक बैंच में बैठे एक मरीज की मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही वार्ड के स्टाफ से लेकर अधीक्षक भी मौके पर आ पहुंचे जहां मेकाज चौकी के जवानों को मामले की जानकारी दी गई। जिसके बाद परिजनों को खोजने के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया।
मामले की जानकारी देते हुए मेकाज स्टाफ ने बताया कि चौथे मंजिल में बने एसआईसीयू के सामने रखे एक बैंच में एक मरीज आकर बैठ गया। कुछ देर के बाद अचानक उसकी मौत हो गई। युवक की मौत होते ही मौके पर तैनात सुरक्षाकर्मी से लेकर वार्ड की स्टाफ ने इसकी सूचना पुलिस चौकी के साथ ही अधीक्षक डॉक्टर अनुरूप साहू को दिया गया। पूछताछ के दौरान मृतक की पहचान कृपादान 36 वर्ष निवासी माड़पाल थाना नगरनार के रूप में हुई।
वहीं मृतक की पत्नी ने बताया कि कृपादान नगरनार के एनएमडीसी में काम कर रहा था। पेट में दर्द होने के चलते उसे भर्ती किया गया था। शनिवार की सुबह पत्नी जब नहाने के लिए गई तो युवक कृपादान बिस्तर से उठकर घूमने के दौरान चौथे मंजिल एसआईसीयू के सामने बैंच में बैठ गया। जहां कुछ देर के बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव परिजनों को सौप दिया।