फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: अज्ञात वाहन ने कार को मारी टक्कर, तीन लोग हुए घायल; अस्पताल में कराया गया भर्ती

Sat, 17 Jun 2023 10:16 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

जगदलपुर से कोंडागांव की ओर आ रही एक कार जिसमें तीन युवक सवार थे, उसे एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक घायल हो गए, तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से एक की हातल गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर बीती रात एक तेज रफ्तार कार व अज्ञात वाहन के बीच जोबा के पास टक्कर हो गई। जिससे कार सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल कोंडागांव में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


मामले के बारे में जानकारी देते हुए कोंडागांव कोतवाली थाना प्रभारी प्रह्लाद यादव ने बताया कि रात सूचना मिली कि जगदलपुर से कोंडागांव की ओर आ रही एक कार जिसमें तीन युवक सवार थे, उसे एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि युवकों ने सामने चल रहे वाहन को ओवर टेक करने के की कोशिश की थी, इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में घायलों को जिला अस्पताल कोंडागांव ले जाया गया है। तीनों युवकों में एक की स्थिति खराब है। फिलहाल घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें