फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: अज्ञात वाहन की ठोकर से दो युवकों की हुई मौत, हादसे के बाद परिजनों में पसरा मातम

Sun, 16 Mar 2025 02:40 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

जगदलपुर में भानपुरी थाना क्षेत्र के फरसागुड़ा के पास बीती रात एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को ठोकर मार दी। 
विज्ञापन
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर में भानपुरी थाना क्षेत्र के फरसागुड़ा के पास बीती रात एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को ठोकर मार दी। इस हादसे में जहां एक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, वही दूसरे ने इलाज के दौरान अपनी जान गवा दी। घटना की जानकारी लगने के बाद पुलिस ने शव का पीएम करवा परिजनों को सौप दिया। 

विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए भानपुरी पुलिस ने बताया कि बाकेल निवासी लोकनाथ कश्यप व कार्तिक कश्यप एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर जुनावनी गए हुए थे, जहाँ से शनिवार की रात काम खत्म कर वापस आने के दौरान फरसागुड़ा पशु चिकित्सालय के पास पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। 

घटना की जानकारी लगते ही पुलिस ने शव को पीएम के लिए अस्पताल के शवघर में रखवा दिया, वही अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है, रविवार की सुबह शव का पीएम होने के बाद परिजनों को सौप दिया गया। इस घटना में मृत युवकों में लोकनाथ जहाँ खेती किसानी का काम करते थे, वही कार्तिक पीडब्ल्यूडी विभाग में कार्यरत था, शवों का पीएम के बाद परिजनों को सौप दिया गया है, वही अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें