फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: वाटरफॉल में डूबे दो युवकों का 20 घंटे बाद भी नहीं चला पता, पिकनिक मनाने आया था कैटरिंग स्टाफ

Sun, 16 Mar 2025 10:23 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में रहने वाले कैटरिंग स्टाफ पिकनिक मनाने के लिए गुल्मी वाटरफॉल गया हुआ था। जहां नहाने के दौरान दो लोग पानी में डूब गए। ये सभी जगदलपुर के कुम्हारपारा निवासी बताए जा रहे है।
विज्ञापन
पिकनिक मनाने गए दो लोग पानी में डूबे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्तर और ओडिशा सीमा से लगे गुल्मी वाटरफॉल में शनिवार की दोपहर पिकनिक मनाने गए दो युवक नदी में डूब गए। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस के साथ ही परिजन को भी सूचना दी गई। जहां सभी मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन


युवकों को डूबे 20 घंटे के लगभग हो गए, लेकिन युवकों का कोई भी पता नहीं चल पाया है। वहीं लगातार एसडीआरएफ की टीम युवकों की खोजबीन कर रही है। मामले की जानकारी देते हुए कोटपाड़ थाना प्रभारी परमानंद ने बताया कि जगदलपुर शहर के कुम्हारपारा निवासी 13 लोग, जिसमें युवक, युवतियां दोनों शामिल थी।

ऑटो और मिनी ऑटो से पिकनिक मनाने के लिए गुलमी आये हुए थे। ये सभी लोग कुम्हारपारा के संजना कैटरिंग के स्टाफ बताए जा रहे है। पिकनिक मनाने के बाद सभी लोग नहाने के लिए पानी में उतर गए, जहां गहरे पानी में एक युवक डूब गया।
विज्ञापन


जिसे देख दूसरा भी उसे बचाने के लिए पानी में उतर गया। एक-दूसरे को बचाने के चक्कर में दोनों युवक डूब गए। वहीं साथ गए युवक दोनों को बचाने की काफी कोशिश की। लेकिन सफल नहीं हो पाए। ऐसे में साथ गए लोगों ने मामले की जानकारी परिजनों से लेकर पुलिस को दी।

जहां पुलिस के साथ ही जगदलपुर से युवक के परिजन भी आ पहुंचे, जहां से 20 घंटे गुजरने के बाद भी अब तक युवकों का कुछ भी सुराग नहीं मिल पाया है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। वही रविवार की सुबह से फिर एसडीआरएफ की टीम युवकों की खोजबीन में जुट गई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें