फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: कोरापुट-जयपोर सेक्शन में भूस्खलन के दो दिन बाद हुआ ट्रेनों का संचालन, यातायात पूरी तरह हो गया था ठप

Fri, 04 Jul 2025 10:56 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

कोरापुट-किरंदुल रेलमार्ग पर भूस्खलन से ढके 25,000 घन मीटर मलबे को हटाकर ईस्ट कोस्ट रेलवे ने दो दिनों में ट्रैक बहाल किया। सुरक्षा के लिए सीमित गति से ट्रेनें चलेंगी, कुछ ट्रेनें रद्द या आंशिक रूप से संचालित होंगी।
विज्ञापन
दो दिनों में ट्रैक बहाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईस्ट कोस्ट रेलवे ने कोरापुट-किरंदुल रेलमार्ग के जराटी और मालीगुड़ा स्टेशनों के बीच दो जुलाई को भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन के बाद ट्रेन संचालन को दो दिनों में बहाल कर दिया। लगातार बारिश से रेल ट्रैक पर करीब 25,000 घन मीटर मलबा और चट्टानें जमा हो गई थीं, जिससे कोरापुट और किरंदुल के बीच रेल यातायात पूरी तरह ठप हो गया था। 

विज्ञापन


रेलवे ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 16 खुदाई मशीनों और भारी वाहनों के साथ 300 से अधिक कर्मचारियों, इंजीनियरों और तकनीकी स्टाफ को युद्धस्तर पर मलबा हटाने में लगाया। वाल्टेयर डिवीजन के डीआरएम ललित बोहरा, रायगढ़ा डीआरएम अमिताभ सिंघल और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने व्यक्तिगत रूप से बहाली कार्य की निगरानी की। 4 जुलाई की शाम तक ट्रैक को फिट घोषित कर दिया गया, लेकिन सुरक्षा के लिए ट्रेनों को सीमित गति से चलाने की अनुमति दी गई है। 

ओवरहेड इक्विपमेंट (OHE) और सिग्नलिंग सिस्टम से संबंधित कार्य प्रगति पर हैं और जल्द पूरे होने की उम्मीद है। ईस्ट कोस्ट रेलवे के महाप्रबंधक परमेश्वर फंकवाल ने टीम की कार्यकुशलता और समर्पण की सराहना की, इसे रेलवे की सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया। 
विज्ञापन


हालांकि, कोचिंग रेक की कमी और रेक समायोजन के कारण कुछ ट्रेनें 4 जुलाई को रद्द या आंशिक रूप से संचालित की गईं। प्रभावित ट्रेनों में शामिल हैं। 18448 जगदलपुर-भुवनेश्वर हीराखंड एक्सप्रेस (3 जुलाई) कोरापुट से चली। 18516 किरंदुल-विशाखापत्तनम नाइट एक्सप्रेस (3 जुलाई) कोरापुट से संचालित। 18108 जगदलपुर-राउरकेला इंटरसिटी एक्सप्रेस (3 जुलाई) कोरापुट से रवाना। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें