फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: सगाई में गए युवक के घर चोरों ने लगाई सेंध, लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ किया

Wed, 25 Dec 2024 11:11 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

जगदलपुर के परपा थाना क्षेत्र के बड़े मुरमा में रहने वाले युवक की सगाई के लिए घर वालों के बाहर जाते ही चोरों ने सुने मकान में लाखों रुपये की चोरी कर ली। वापस आने के बाद युवक ने मामले की रिपोर्ट परपा थाना में दर्ज कराई है।
विज्ञापन
Jagdalpur News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर के परपा थाना क्षेत्र के बड़े मुरमा में रहने वाले युवक की सगाई के लिए घर वालों के बाहर जाते ही चोरों ने सुने मकान में लाखों रुपये की चोरी कर ली। वापस आने के बाद युवक ने मामले की रिपोर्ट परपा थाना में दर्ज कराई है।

विज्ञापन

मामले की जानकारी देते हुए सुनील ने बताया कि वह एक एनजीओ में काम करता है। 12 दिसंबर की सुबह पूरे परिवार सहित सगाई के लिए असम गए हुए थे, 15 दिसंबर की दोपहर बड़े पिताजी के बेटे विरेन्द्र दास ने घर का ताला टूटे जाने की सूचना दी। जिसके बाद जीजा महेश्वर बघेल व दिप्तीमनी, हारून दास घर पर गए। जहां पूरा सामान बिखरा पड़ा मिला। 21 दिसंबर को जगदलपुर ग्राम बड़े मुरमा में घर पहुंचे। अंदर तीन कमरों में रखी तीन अलमारी का दरवाजा व लोकर टूटा हुआ था। लोकर के अंदर रखा सोने-चांदी के आभूषण गायब थे।  चोरो ने 2 लाख 30 हजार का सामान व नगदी रकम 50 हजार रुपये की चोरी की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें