फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

jagdalpur: महतारी वंदन योजना को लेकर एक और खुलासा, विधायक प्रतिनिधि ने तीन अविवाहितों को बना दिया विवाहित

Tue, 24 Dec 2024 05:23 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना का बस्तर में ही एक और फर्जीवाड़ा का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
महतारी वंदन योजना - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना का बस्तर में ही एक और फर्जीवाड़ा का मामला सामने आया है। जहां विधायक प्रतिनिधि ने अपने ही परिवार की 3 अविवाहित को इसका लाभ दिलाने के लिए नियमों को ताक पर रखकर उन्हें विवाहित बताते हुए इस योजना का लाभ दिलवाया जा रहा था, मामले का खुलासा होने पर तीनों खातों को सील कर जांच शुरू कर दिया गया है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ में चलाए जा रहे महतारी वंदन योजना में जालसाजी का एक दूसरा भी मामला प्रकाश में आया है, विधायक प्रतिनिधि ने अपने ही परिवार की 3 महिलाओं के नाम से आवेदन भरवाकर हर महीने एक हजार रुपए का लाभ दिलाया जा रहा था, इस मामले की शिकायत के बाद एसडीएम ने जब जांच की तो शिकायत सही पाई गई, इसके बाद तीनों खातों को सील कर दिया गया है। 

महतारी वंदन योजना के दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ कर लाभ दिलाये जाने की शिकायत भाजपा नेता के द्वारा की गई थी, जिसके बाद कलेक्टर ने जांच के आदेश दिए और प्रारंभिक जांच में शिकायत सही भी मिली, अब तीनों खातों को होल्ड कर दिया गया है, जांच रिपोर्ट आने के बाद प्रकरण दर्ज किया जाएगा, साथ ही कार्यवाही किये जाने की बात भी कही जा रही है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है इस योजना को लेकर पहला मामला बस्तर जिले के तालुर गाँव मे देखने को मिला, जहाँ इस योजना का लाभ गैरकानूनी तरीके से लिए जाने का खुलासा हुआ था, जिसमें बॉलीवुड स्टार सनी लियोनी के नाम से हर महीने एक हजार रुपए प्राप्त कर रही महिला और आरोपी वीरेंद्र जोशी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। इस मामले में कार्रवाई पूरी हुई भी नहीं थी और दूसरा प्रकरण सामने आ गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें