फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: मलेरिया से छह वर्षीय मासूम की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप, गांव में पहुंची मेडिकल टीम

Fri, 25 Jul 2025 10:07 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

बस्तर जिले के दरभा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले नागलसर गांव में रहने वाले छह वर्षीय बच्चे की मलेरिया से मौत हो गई। जिसकी सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
नागलसर गांव में लोगों की जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्तर जिले के दरभा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले नागलसर गांव में रहने वाले छह वर्षीय बच्चे की मलेरिया से मौत हो गई। जिसकी सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम नागलसर गांव पहुंची और लोगों को दवाई दी गई। 

विज्ञापन


दरअसल, नागलसर में रहने वाले गंगू नाग के 6 वर्षीय बेटे को बुखार आ रहा था, गांव की मितानिन ने जब बच्चे को की जांच की तो पता चला कि बच्चा मलेरिया पॉजिटिव था। साथ ही उसे चिकनपॉक्स हो गया था। जिस वजह से परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल नहीं ले गए। जिसके कारण बच्चे को उपचार मिलने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी लगते ही स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मच गया और आनन-फानन में मेडिकल टीम नागलसर गांव पहुंची। जहां बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्गों तक की जांच कर उन्हें दवा दी गई। वहीं, इस मामले में किसी भी प्रकार से कोई भी लापरवाही ना हो इसका विशेष रूप से ध्यान दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें