फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur Accident: अनियंत्रित होकर सड़क से उतरी बस, बाल-बाल बचे यात्री; हादसे के बाद चालक फरार

Fri, 25 Jul 2025 08:58 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

जगदलपुर से रायपुर के लिए निकली यात्री बस के चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया, जिससे बस सड़क से नीचे उतर गई। इस घटना में यात्रियों को किसी भी प्रकार से कोई चोट नहीं आई।
विज्ञापन
Jagdalpur Accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर आज बड़ा हादसा होने से टल गया। जगदलपुर से रायपुर के लिए निकली यात्री बस के चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया, जिससे बस सड़क से नीचे उतर गई। इस घटना में यात्रियों को किसी भी प्रकार से कोई चोट नहीं आई। लेकिन घटना के बाद से चालक मौके से फरार हो गया। जिसके बाद यात्री अपने सामानों को लेकर मुख्य मार्ग पर आ गए।

विज्ञापन

 
मामले की जानकारी देते हुए यात्रियों ने बताया कि शुक्रवार की सुबह 30 के लगभग यात्रियों को लेकर बस सुबह रायपुर के लिए रवाना हुई। करीब 7 बजे के लगभग जैसे ही बस बस्तर के आगे बालेंगा के पास पहुंची कि बस चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और स्कूल के पास सड़क से नीचे बस को उतार दिया। जब तक यात्री कुछ समझ पाते तब तक चालक व परिचालक मौके से फरार हो गए। वही इस बस में सवार यात्रियों को किसी भी प्रकार से कोई भी हानि नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें