फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Road Accident: सड़क हादसे में पूर्व नगर निगम अध्यक्ष के बेटे की हुई मौत, अस्पताल में तोड़ा दम

Mon, 26 May 2025 10:10 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बीती रात सड़क हादसे में कांग्रेस नेत्री और पूर्व नगर निगम अध्यक्ष के बेटे की मौत हो गई है। अस्पताल में इलाज के दौरान नितेश साहू ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
सड़क हादसे में पूर्व नगर निगम अध्यक्ष के बेटे की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर से लगे आड़ावाल में बीती रात हुए सड़क हादसे में कांग्रेस नेत्री और पूर्व नगर निगम अध्यक्ष के बेटे की मौत हो गई। घटना के बाद घायल को बेहतर उपचार के लिए मेकाज में भर्ती किया गया था। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही कांग्रेस के नेताओं से लेकर कार्यकर्ताओं के द्वारा अस्पताल पहुंच गए।

विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए बताया जा रहा है कि जगदलपुर निवासी कविता साहू कांग्रेस नेत्री के इकलौते पुत्र नितेश साहू 28 वर्ष बीती रात अपने दुपहिया वाहन में सवार होकर धनपुंजी की ओर गया हुआ था, जहां से देर रात वापस आने के दौरान आड़ावाल के पास स्कूटी डिवाइडर से टकरा गई।

स्थानीय लोगों के साथ ही पुलिस ने घायल को बेहतर उपचार के लिए मेकाज में भर्ती किया गया। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना की जानकारी लगने के बाद से परिवार के साथ ही रिश्तेदारों का मेकाज आना शुरू हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें