जगदलपुर में नगरनार थाना क्षेत्र में 24 मई को एक युवक अपनी बड़ी माँ को पैसे देने के लिए जा रहा था कि पीछे से आ रही एक मोटरसाइकिल सवार ने उसे रोककर उसके पास रखे 30 हजार रुपये व फोन छीनकर फरार हो गए, जिसके बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी, जहाँ पुलिस ने 24 घंटे के अंतराल में आरोपी को धर दबोचा, जहाँ पुलिस को आरोपियों के पास से 5 हजार रुपये नगद व मोबाईल फोन को जब्त किया गया।
मामले के बारे में नगरनार थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया गया कि 24 मई को प्रार्थी हेमंत भतरा 21 साल निवासी ग्राम भैंसाबेडा जिला नवरंगपुर उड़ीसा के द्वारा अपनी बड़ी माँ से लिये गए उधार 30 हजार रूपये को वापस देने के लिये मो.सा.से धोबीगुड़ा जा रहा था कि तारापुर और पाईकपाल के बीच प्रार्थी के मोटर सायकल को आरोपियों के द्वारा ओवरटेक कर मोटर सायकल को रास्ते में रोककर धमका कर प्रार्थी के जेब में रखे 30 हजार रूपये एवं मोबाईल फोन को लुट कर फरार हो गए, मामले की रिपोर्ट नगरनार थाने में दर्ज किया गया, जहाँ फरार आरोपी की पतासाजी के लिए थाना स्तर पर एक टीम गठित किया गया, जांच के दौरान आरोपीयो को पकड़कर पुछताछ किया गया, जिसमें छोटु बघेल उर्फ नानी बाबु 27 साल निवासी बालीकोंटा थाना परपा व कुणाल डहरिया 22 साल निवासी ग्राम तारापुर माहरा पारा थाना नगरनार के द्वारा इस घटना को अंजाम देने की बात कही गई, आरोपीयों के कब्जे से 5 हजार रूपये, मोबाईल एवं घटना में उपयोग किये गए मोटर सायकल को बरामद कर जप्त किया गया, आरोपियों ने बताया कि लुट के बाकी पैसे को शराब व जुआ खेलकर खर्च कर दिए है, आरोपीयों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय जगदलपुर में पेश किया गया है।