फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: पिता की गाली बेटे को लगी नागवार, पीट-पीटकर की पिता की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sun, 26 Nov 2023 07:30 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

जगदलपुर के दरभा थाना क्षेत्र के ग्राम मादरकोंटा में एक पिता के द्वारा अपनी पत्नी को दिए जा रहे गाली गलौज को बेटा सहन नही कर पाया, जिसके बाद गुस्से में आकर बेटे ने पिता को मौत के घाट उतार दिया।  
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर के दरभा थाना क्षेत्र के ग्राम मादरकोंटा में एक पिता के द्वारा अपनी पत्नी को दिए जा रहे गाली गलौज को बेटा सहन नही कर पाया, जिसके बाद गुस्से में आकर बेटे ने लकड़ी से पिता के सिर में हमला करते हुए उसकी हत्या कर दी, घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जहां पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज होने के 24 घंटे के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

 

घटना की जानकारी देते हुए नगर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि 25 नवम्बर की सुबह 10 बजे प्रार्थीया अपने घर के पीछे बाड़ी में भैंस चराने गई हुई थी, भैंस अचानक से तालाब की ओर भागने लगी, जिसके बाद  प्रार्थीया भैंस को भागते देख अपने बेटे को आवाज लगाई, मौके पर पहुंचे मनकू सोढ़ी के साथ ही उसका पति आवाज लखमा सोढी भी आ गया और उसने भैंस को पकडने के बाद अपनी पत्नी के साथ गाली गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट कर गले को पकड लिया, उसी बीच उसका बेटा मनकू सोढ़ी बीच बचाव कर अपने पिता को समझा बुझा कर घर ले गया। घर में प्रार्थीया अपने बेटा मनकू व बहू हिडमे के साथ कोठार में धान मिजाई का काम कर रही थी, तभी लगभग 11 बजे लखमा सोढ़ी कोठार में आकर गाली गलौज करने लगा। 

 

प्रार्थीया का बेटा आरोपी मनकु गुस्से में आकर पास में रखे डण्डा से अपने पिता लखमा सोढ़ी के गले व माथा में जोर-जोर से मारने से लखमा सोढी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की मौत पर पत्नी ने दरभा थाने में रिपोर्ट दर्ज करने पर धारा 302 भादवि दर्ज किया गया, जहां पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें