फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Naxal Attack In Chhattisgarh: सुकमा में आज फिर आईडी ब्लास्ट, एक जवान हुआ घायल

Tue, 12 Dec 2023 01:21 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर

सार

सुकमा जिले के सालातोंग में मंगलवार को एक बार फिर नक्सलियों ने हमला कर दिया। नक्सलियों के द्वारा एक आईडी ब्लास्ट किया गया, जिसमे एक जवान घायल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुकमा जिले के सालातोंग में सुरक्षाकर्मियों के द्वारा डेरा डाला जा चुका है। एक दिन पहले हुए आईडी ब्लास्ट में जहां दो जवान घायल हुए थे। वहीं आज सुबह फिर नक्सलियों के द्वारा एक आईडी ब्लास्ट किया गया। जिसमें एक जवान घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस ने सर्चिंग ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि नक्सलियों द्वारा पूर्व से लगाए गए अनेकों आईईडी को जवानों के द्वारा बरामद करने के साथ ही नष्ट किया जा चुका है। वहीं जिला सुकमा अंतर्गत थाना किस्टाराम के अतिसंवेदनशील सालातोंग गांव में स्थापित हुई सीआरपीएफ और पुलिस के द्वारा एक नया सुरक्षा कैम्प बनाया गया है। सुकमा के चिंतलनार- किस्टाराम मार्ग में विगत कुछ महीने में तोंडामरका, डुब्बामरका एवं अन्य कई महत्वपूर्ण कैंप स्थापना के पश्चात इस मार्ग पर नवीन कैंप सालातोंग को सीआरपीएफ एवं सुकमा पुलिस के द्वारा कड़ी चुनौतियों के बीच 12 दिसंबर को स्थापित किया गया है।

उल्लेखनीय है कि सालातोंग में कैंप स्थापना के दौरान नक्सलियों द्वारा पूर्व से लगाए गए आईईडी को सुरक्षा बलों द्वारा एक-एक करके बरामद कर नष्ट किया जा रहे हैं। इसी दौरान बीते सोमवार को हुए एक ब्लास्ट की घटना में दो जवान घायल हुए थे और मंगलवार को हुए एक आईईडी ब्लास्ट की घटना में डीआरजी बल का एक आरक्षक जोगा घायल हुआ है। जिसके पैर में चोट आने से उसका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन


नवीन स्थापित कैंप सालातोंग के आसपास नक्सलियों के अनेकों छोटे-छोटे डेरो को सीआरपीएफ और पुलिस बल द्वारा ध्वस्त कर अपने कब्जे में लिया गया है। नक्सलियों के गढ़ माने जाने वाले सालातोंग में नवीन कैंप स्थापना से आगामी दिनों में उक्त क्षेत्र एवम आसपास के ग्रामीणजनो को नक्सल आतंक से मुक्ति मिलने के साथ-साथ, मूलभूत सुविधाएं जैसे सड़क, बिजली आदि से भी शीघ्र ही लाभ मिलेगा। आसपास क्षेत्र में पुलिस बल, डीआरजी, सीआरपीएफ और CoBRA की टीम का सर्च ऑपरेशन जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें