फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: 12 दिनों तक मौत से लड़ी सिया ने तोड़ा दम, पिकनिक मनाने के दौरान आग में झुलसी थी बच्ची

Thu, 23 Mar 2023 01:24 PM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

दंतेवाड़ा में पिकनिक मनाते हुए आग में झुलसी सात वर्षीय सिया ने आखिरकार दम तोड़ दिया। उसका मेकाज में इलाज चल रहा था। डॉक्टरों की तमाम कोशिशें भी उसे बचा नहीं सकीं।
 
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर के दंतेवाड़ा जिले में रहने वाली एक सात वर्षीय बच्ची अपने परिवार के बच्चों के साथ पिकनिक मनाने के दौरान आग में झुलस गई थी। जिसे बेहतर उपचार के लिए मेकाज लाया गया। जहां 12 दिन तक चले उपचार के दौरान बीती रात दम उसने दम तोड़ दिया। जहां गुरुवार को पीएम के बाद शव को परिजनों को सौप दिया गया।

विज्ञापन

 
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया की 11 मार्च को दंतेवाड़ा में रहने वाली सिया सात वर्ष पिता शौकत अपने घर के आंगन में घर के बच्चों के साथ पिकनिक मना रही थी। इसी दौरान आग को बुझता देख सिया ने उसके ऊपर तारपीन तेल डाल दिया। जिससे आग भभक गयी। 

जिससे पास में ही खड़ी सिया के कपड़े के साथ ही वहां पर खड़े सोमेंद्र 5 वर्ष भी इसकी चपेट में आ गया। बच्चों की चीख पुकार सुनने के बाद घर के अंदर मौजूद उसके दादा सुजीत व पड़ोसी अनिल ने बच्ची को बेहतर उपचार के लिए दंतेवाड़ा अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान बच्ची को 12 मार्च को मेकाज लाया गया। जहां उपचार के दौरान 22 मार्च की रात्रि को उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें