फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur : पुलिस ने बसवराजू सहित आठ नक्सलियों का किया अंतिम संस्कार, 21 मई की मुठभेड़ में हुए थे ढेर

Tue, 27 May 2025 06:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

आठ नक्सलियों का पुलिस ने रीति रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार कराया। 21 मई की मुठभेड़ में 10 करोड़ का इनामी नक्सली बसवराजू भी मारा गया था। 
विज्ञापन
अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें


विज्ञापन





जगदलपुर, नारायणपुर जिले के सीमा पर 21 मई को पुलिस नक्सली मुठभेड़ में डीआरजी के जवानों ने 28 नक्सलियों को मार गिराया था। उनके शव के साथ ही भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किया गया था। ऐसे में सभी नक्सलियों के शव को मुख्यालय लाने के बाद उनकी शिनाख्ती की गई। इसके बाद आठ नक्सलियों का पुलिस ने रीति रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार कराया। 

बता दे कि 18 मई को 4 जिले की पुलिस जिसमें नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा के 1 हजार से अधिक डीआरजी जवान नक्सलियों के टॉप लीडर के आने की सूचना पर निकले थे, जहाँ 21 मई को वापसी के दौरान नक्सलियों ने पहाड़ के ऊपर से गोलीबारी करनी शुरू कर दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जवाब में जवानों ने भी अपने शौर्य का प्रदर्शन करते हुए नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। इस मुठभेड़ के खत्म होने के बाद इलाके की जब सर्चिंग की गई तो 10 करोड़ का इनामी नक्सली बसवराजू सहित 27 नक्सलियों के शव व हथियार बरामद किया गया। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें