फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: पुलिस की बैंक अधिकारियों के साथ बैठक, मीटिंग में आलार्म से लेकर सीसीटीवी समेत कई मुद्दों पर चर्चा

Fri, 19 Jan 2024 04:46 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

बस्तर पुलिस के द्वारा शहर के तमाम बैंकों के आलाधिकारियों की बैठक लेने के साथ ही बैंक में लगे कैमरे से लेकर वहां की पूरी व्यवस्था के साथ ही अन्य जानकारियों को लिया गया।
विज्ञापन
बैंक अधिकारियों के साथ पुलिस की बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्तर पुलिस के द्वारा शहर के तमाम बैंकों के आलाधिकारियों की बैठक लेने के साथ ही बैंक में लगे कैमरे से लेकर वहां की पूरी व्यवस्था के साथ ही अन्य जानकारियों को लिया गया। मामले के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बैंको की सुरक्षा के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह के निर्देश पर शहर में संचालित सभी बैंको के कार्य सुरक्षित व सुचारू रूप से संचालित रहे इस उद्देश्य से अति.पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग, उप पुलिस अधीक्षक,  अपूर्वा क्षत्रिय की उपस्थिति में बैक शाखा प्रबंधको का समीक्षा मीटिंग आयोजित किया गया।  

विज्ञापन

 

बैठक में  मुख्य बिन्दु बैंक के सुरक्षा के गतिविधियों को ध्यान रखते हुये संचालित बैंको में अलार्म  सिस्टम, सीसीटीव्ही कैमरा,एटीएम मशीन  व तैनात वेपनधारी गार्ड के संबंध में बारिकी से चर्चा करते हुये सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई तथा सुरक्षा व्यवस्था में पाये गये खामियों को शीघ्र पूर्ण करने सभी को निर्देशित किया गया है। साथ ही बैंक सुरक्षा से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें