फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर चोरी से हटकर ये केस: आंगन से जूते हुए चोरी, आरोपी ने पहनने की जगह जलाए, सलाखों के पीछे चोर; बताई इतनी कीमत

Mon, 04 Sep 2023 06:49 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

पुलिस ने संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ करने पर आरोपी रोहित सिंह निवासी सनसिटी अटल आवास ने बताया कि दलपत सागर वार्ड से घर आंगन में रखे एक जोड़ी जूते उसने ही चोरी किए थे।
विज्ञापन
पुलिस ने चोर को जले हुए जूतों के साथ पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर के कोंडागांव में वन विभाग में कार्यरत बाबू के बेटे के जूते चोरी करने का एक मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही युवक ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई। छानबीन के बाद पुलिस ने आरोपी को धरदबोचा। मामले में हैरान करने वाली बात यह है कि चोर ने चोरी के जूतों को एक दिन भी इस्तेमाल नहीं किया और उसे आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने जले जूते के साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

मामले के बारे में जानकारी देते हुए कोतवाली थाना प्रभारी लीलाधर राठौर ने बताया कि दलपत सागर वार्ड में रहने वाले वीएस वर्मा निवासी दलपत सागर वार्ड स्थित घर आंगन में रखे नेवी ब्लू रंग के एक जोड़ी जूते को किसी अज्ञात चोर द्वारा 29 अगस्त की रात को चोरी कर ले जाने का मामला दर्ज किया गया। जिनकी कीमत 26 सौ रुपये बताई गई है।
विज्ञापन

मामले को देखते हुए पुलिस ने संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ करने पर रोहित सिंह निवासी सनसिटी अटल आवास ने बताया कि दलपत सागर वार्ड से घर आंगन में रखे एक जोड़ी जूते उसने ही चोरी किए, जिसे पहनने की जगह जला देने की बात बताई है, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें