फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: मूसलाधार बारिश से लोग हुए परेशान, पेड़ गिरने से वाहनों को भी भारी नुकसान

Wed, 24 Jul 2024 02:34 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

बस्तर जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते सप्ताह के अंदर तीन विशालकाय पेड़ भी धराशाही हो चुके हैं। इन पेड़ों के गिरने से काफी नुकसान हुआ है।
 
विज्ञापन
बारिश के चलते गिरा पेड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्तर जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते जहाँ निचली बस्तियों में रहने वाले लोग घरों में पानी से बचने के लिए तरह-तरह के जतन कर रहे है। वहीं शहर में एक सप्ताह के अंदर तीन विशालकाय पेड़ भी धराशाही हो चुके हैं। इन पेड़ों के गिरने से काफी नुकसान हुआ है।

विज्ञापन

 

कोतवाली थाना के अंदर वर्षों पुराना पेड़ अचानक से गिर गया इस पेड़ के नीचे खड़े वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। इसके अलावा जिस जगह पेड़ था, वहां की दीवार भी टूट गई। वहीं महादेव घाट रोड पर एक विशालकाय बरगद का पेड़ गिर गया जिसकी सूचना मिलने पर एसडीआरएफ टीम के साथ ही नगर सेना सेनानी संतोष मार्बल उपकरण सहित मौके पर गए जहां टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंच घर पर गिरे बरगद के पेड़ को काटकर अलग किया गया। इस कार्य के दौरान जिले के आयुक्त नगर निगम, पार्षद की आदि मौजूद थे, इस घटना में घर का ही कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ, इसके अलावा किसी प्रकार की जनहानि नही हुई। 

वहीं बुधवार की सुबह रेलवे कॉलोनी में जहां एक विशाल पेड़ घर के ऊपर जा गिरा, इस घटना में घर में मौजूद लोग तो बच गए, लेकिन घर टूट गया। जिसके कारण वहां रहने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें