फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: चित्रकोट में आज छत्तीसगढ़ी गीतों की प्रस्तुति देंगे नितिन दुबे, कई अवार्ड से हो चुके हैं सम्मानित

Thu, 16 Feb 2023 08:06 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

नितिन दुबे ने बताया की गायकी की दुनिया में वे अपनी मां से प्रेरित होकर आए। माता कालिन्दी दुबे जो भगवान के भजनों को गाती थीं, वही पिता परमहंस दुबे लोक संगीत गाते थे, घर में शुरू से ही संगीत के वातावरण में रहने के चलते संगीत की ओर रुझान बढ़ा।
विज्ञापन
चित्रकोट में आज छत्तीसगढ़ी गीतों की प्रस्तुति देंगे नितिन दुबे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ी गीतों को देश विदेश में पहचान दिलाने वाले सुप्रसिद्ध सुपरस्टार गायक, संगीतकार के अलावा अभिनेता के रूप में पहचाने जाने वाले नितिन दुबे गुरुवार को अपनी आवाज से बस्तर वासियों के दिल में अपनी अमिट छाप छोड़ी। जगदलपुर के चित्रकोट में अपनी प्रस्तुति दी। 3 दिन पहले ही नितिन दुबे को रायपुर के मैग्नेटो मॉल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्हें छत्तीसगढ़ रत्न अवार्ड के अलावा बेस्ट प्ले बैक सिंगर अवार्ड भी दिया गया। 

विज्ञापन

नितिन दुबे ने बताया की गायकी की दुनिया में वे अपनी मां से प्रेरित होकर आए। माता कालिन्दी दुबे जो भगवान के भजनों को गाती थीं, वही पिता परमहंस दुबे लोक संगीत गाते थे, घर में शुरू से ही संगीत के वातावरण में रहने के चलते संगीत की ओर रुझान बढ़ा, इसके अलावा गुरु स्व गुलाब राम चौहान से शास्त्रीय संगीत 2 से 3 वर्ष तक सीखने का मौका मिला। संगीत को सीखने के बाद पहली प्रस्तुति 7 वर्ष की आयु में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्कूल में दी। इस पर उन्हे प्रथम पुरस्कार भी दिया गया इसके बाद क्लासिकल पुस्तकों का काफी अध्ययन किया गया जिसके बाद बॉलीवुड सिंगर किशोर कुमार के गीतों को सुनने के बाद उन गीतों को भी गाया।

छत्तीसगढ़ स्थापना के बाद पहला गाना आया, करीब 22 वर्षो से संगीत के साथ ही छत्तीसगढ़ी गीतों को गा रहे हैं। जिसका नतीजा यह रहा की छत्तीसगढ़ फ़िल्म एसोशिएशन की तरफ से आयोजित 13वें रंगझांझर सीने एवार्ड मैग्नेटो मॉल के पास प्रतिष्ठा हॉल रायपुर में 12 फरवरी को सम्पन्न हुआ। जिसमें छत्तीसगढ़ के जाने माने सुप्रसिद्ध सुपरस्टार गायक संगीतकार और अभिनेता नितिन दुबे को छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ी गीतों का मान देश विदेश में बढ़ाने के लिए "छत्तीसगढ़ रत्न" एवार्ड से सम्मानित किया गया।साथ ही साथ नितिन दुबे को फ़िल्म कैटेगरी में "बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर" का एवार्ड भी दिया गया। उन्हें फ़िल्म "मिस्टर मजनू" के गीत "का तैं रूप निखारे चंदैनी" गीत के लिए ये सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायक का अवार्ड दिया गया है।

यूट्यूब चैनल में 300 मिलियन से ज़्यादा व्यूवरशिप
हाल ही में नितिन दुबे ने छत्तीसगढ़ में सबसे ज़्यादा देखे जाने वाले छत्तीसगढ़ी गायक का रिकॉर्ड बनाया है। उनके गीतों को सिर्फ उनके यूट्यूब चैनल के माध्यम से ही 300 मिलियन से ज़्यादा व्यूवरशिप प्राप्त हो चुकी है और यूट्यूब जियोग्राफिकल एनालिटिक्स के अनुसार उनके गीत यूनाईटेड स्टेट, सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया जैसे 18 से ज़्यादा देशों में देखे और सुने जाते हैं। 
विज्ञापन

नितिन दुबे को एक ही दिन मिले दो बड़े अवार्ड
नितिन दुबे को उनके कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए "छत्तीसगढ़ रत्न" और छत्तीसगढ़ी फ़िल्म में सर्वश्रेष्ठ गायकी के लिए "बेस्ट प्ले बैक सिंगर अवार्ड" ये दोनों सम्मान एक ही दिन प्राप्त हुआ। 

नितिन को कला के क्षेत्र में कई बड़े अवार्ड मिले 
"छत्तीसगढ़ रत्न" एवार्ड - 2023
"बेस्ट प्ले बैक सिंगर" एवार्ड- 2022
"केलो धरोहर सम्मान"- 2023
"साई आराधना सम्मान"- 2017
"कला अनमोल रत्न"- 2009
"माटी रत्न"- 2008 
 

"छत्तीसगढ़ रत्न" और "बेस्ट प्ले बैक सिंगर" एक ही दिन दो एवार्ड प्राप्त करने पर नितिन ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा "ये अवार्ड मुझे मेरे माता- पिता और गुरुजनों के आशीर्वाद से प्राप्त हुआ है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें